हाल में भारत के जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स पुरुषों की रैंकिंग में रैंक एक हासिल किया है। वह इस रैंक को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने हैं। आपको बता दें की यह रैकिंग वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी की जाती है। नीरज चोपड़ा ने एक हज़ार 455 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। वर्तमान में वह विश्व चैंपियन एंडर्सन पीटर से 22 अंक आगे हैं। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर के थ्रो के साथ खताब जीता है। आपको बता दे कि नीरज चोपड़ा 4 जून से नीदरलैंड्स में होने वाले एसबीके गेम्स में हिस्सा लेंगे। उन्होंने 13 जून को फैलन के तुर्की में पावो निर्मित गेम्स दो हज़ार 23 में भाग लेने की भी पुष्टि की है।
अब बात करे पुरुष जेवलिन थ्रो के बारे में तो ये 1908 से पुरुषों के लिए 1932 से महिलाओं के लिए आधुनिक ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम का हिस्सा रहा है। इस खेल में एथलीट धातु की नोक वाले भाला को फेंकते हैं। यह एक ट्रैक एंड फील्ड प्रतिस्पर्धा है। आपको बता दे कि पुरुषों की प्रतिस्पर्धा में प्रयोग किए जाने वाले जैवलिन का वजन कम से कम 800 ग्राम और माप 2.6 और 2.7 मीटर के बीच होती है। जबकि भाला की लंबाई 2.2 और 2.3 मीटर के बीच हो सकती है। इसमें प्रयोग किए जाने वाले भाले के तीन भाग होते हैं। एक सिर एक शाफ्ट और एक रस्सी की पकड़।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें