डॉक्टरों का कहना है कि आई फ्लू की समस्या एक से दो सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाती है। इसे लेकर ज़्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि बचाव को लेकर जागरूक रहने की ज़रूरत है। आंख में लाली तीन दिन से अधिक रहे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए वातावरण साफ रखें। भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। आई फ्लू होने पर स्विमिंग पूल भी न जाएं।
- कॉन्टेक्ट लैंस का इस्तेमाल न करें
- हाथ से आंखों को बार-बार न छुएं
- ठंडे पानी से आंखों को बार-बार धोएं
- समय-समय पर हाथ को साबुन से साफ करें
- तौलिया व रूमाल अलग रखें
- भीड़ वाले इलाकों से दूर रहें
- संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें