भारत के अजीत सिंह ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। अजीत ने फाइनल में 65 दशमलव चार-एक मीटर तक भाला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 61 दशमलव आठ-नौ मीटर के थ्रो के साथ चैंपियनशिप का रिकॉर्ड तोड़ा। अजीत सिंह उत्तर प्रदेश के निवासी हैं,
पारंपरिक औषधिय सम्मेलन
भारत 20 जुलाई को पारंपरिक दवाओं पर आसियान देशों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसका उद्देश्य सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में भविष्य के सहयोग के लिए एक रणनीति तैयार करने के लिए एक मजबूत मंच स्थापित करना है। विदेश मंत्रालय, आसियान में भारतीय मिशन और आसियान सचिवालय के सहयोग से आयुष मंत्रालय आसियान देशों के लिए पारंपरिक दवाओं पर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
ऑप सदर्न रेडीनेस 2023
INS सुनयना ने हाल ही में सेशेल्स में कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज द्वारा आयोजित ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 2023 में हिस्सा लिया। इस यात्रा का उद्देश्य कई देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और इस अभ्यास के माध्यम से सहयोग को बढ़ावा देना था। सेशेल्स पूर्वी अफ्रीका से दूर हिंद महासागर में 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
रक्षा अधिग्रहण परिषद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें फ्रांस से भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल समुद्री विमान और संबंधित उपकरणों की खरीद शामिल है।
शॉटगन विश्व कप
इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में भारत के लिए एकमात्र पदक पृथ्वीराज टोंडाइमन ने जीता, जिन्होंने ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अंतिम दौर में, पृथ्वीराज ने कुल 34 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया,
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण
वित्त मंत्रालय ने SEBI के कार्यकारी निदेशक प्रमोद राव को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के बोर्ड में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। राव ने SEBI के कार्यकारी निदेशक सुजीत प्रसाद की जगह ली है,
औसत वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर
भारत 7.6 प्रतिशत की औसत वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर के साथ 2047 तक एक विकसित देश बन सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के जुलाई बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में यह बात कही गई है।
सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन
भारत के बड़े सीमेंट निर्माताओं के शीर्ष निकाय सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी को अध्यक्ष और जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल को उपाध्यक्ष चुना।
निर्यात तैयारी सूचकांक 2022
नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 में महाराष्ट्र और गुजरात को पीछे छोड़कर तमिलनाडु शीर्ष राज्य बन गया है। आयोग ने 17 जुलाई 2023 को जारी रिपोर्ट में कहा कि सूचकांक के तीसरे संस्करण में तमिलनाडु ने कुल 80.89 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 जुलाई 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस नए टर्मिनल भवन का निर्माण 710 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। कहा जा रहा है कि इससे केंद्र शासित प्रदेश में कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी।
मीथेन से उड़ने वाला रॉकेट
चीन की एक निजी अंतरिक्ष कंपनी 12 जुलाई 2023 को दुनिया के पहले मीथेन-लिक्विड ऑक्सीजन रॉकेट को कक्षा में लॉन्च किया है। इस कदम ने नेक्स्ट जेनरेशन के लॉन्च व्हीकल्स को अंतरिक्ष में भेजने में अमेरिकी प्रतिद्वंदी स्पेसएक्स को पछाड़ दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें