उत्तर: एयर मार्शल साधना सक्सैना नायर, साधना नायर और केपी नायर एयर मार्शल के पद तक पहुंचने वाले देश के पहले जोड़े बन गए हैं।
प्रश्न: भारतीय सेना की पहली थ्री-स्टार जोड़ी कौन रही है?
उत्तर: कानिटकर दंपत्ति (सेना में लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर ने तब अपने पति लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कानिटकर के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी।
प्रश्न: देश में एयर मार्शल पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन है?
उत्तर: पद्मा बंदोपाध्याय, वर्तमान में वायुसेना में 17 महिला अधिकारी हैं जो मिग-21, सुखोई-30एमकेआई और राफेल जैसे सुपरसोनिक लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।
प्रश्न: नैनो डीएपी उर्वरक का उपयोग किस लिए किया जाता है?
उत्तर: कम लागत वाले उर्वरक के रूप में उपयोग किया जाता है, इफको नैनो डीएपी की कीमत 600 रूपये है, इफको का क्या मतलब, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड है, इफको एक बहु-राज्य सहकारी समिति है।
प्रश्न: भारत ने अक्टूबर 2023 में किस देश के साथ "एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023" का आयोजन किया?
उत्तर: मलेशिया, "एक्सरसाइज हरिमौ शक्ति 2023" का आयोजन भारत के उमरोई छावनी (मेघालय) में किया जा रहा है। हरिमाउ शक्ति-2022 अभ्यास नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।
प्रश्न: पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: स्ट्रीट वेंडरों को औपचारिक बनाना, नए आर्थिक अवसर प्रदान करना और उन स्ट्रीट वेंडरों की मदद करना जो COVID-19 महामारी से नकारात्मक रूप से प्रभावित थे, ताकि वे अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें, स्वनिधि योजना की अधिकतम राशि 50,000 रु है, पीएम स्वनिधि लोन की ब्याज दर वर्तमान में प्रभावी ब्याज @11.30% प्रति वर्ष है, जो बैंक द्वारा समय-समय पर संशोधन के अधीन है। पीएम स्वनिधि उन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लाभार्थियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम, 2014 के तहत नियमों और योजनाओं को अधिसूचित किया गया है।
प्रश्न: अक्टूबर 2023 में 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII)' का 7वां संस्करण कहाँ आयोजित किया गया था?
उत्तर: रियाद, सऊदी अरब, सऊदी अरब में आयोजित 'फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII)' के 7वें संस्करण की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा किया गया, फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव के 7वें संस्करण का विषय "द न्यू कंपास" है जो नई वैश्विक व्यवस्था पर केंद्रित है।
प्रश्न: अक्टूबर 2023 में किस स्थान पर मत्स्य सम्पदा जागृति अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया?
उत्तर: कोच्चि, मत्स्य सम्पदा जागृति अभियान(MSJA) पर कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. ए. गोपालकृष्णन द्वारा किया गया, 15 सितंबर 2023 को मत्स्य पालन विभाग ने "मत्स्य सम्पदा जागृति अभियान" (MSJA) शुरू किया था।
प्रश्न: अक्टूबर 2023 में भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023 का आयोजन किस स्थान पर किया गया था?
उत्तर: नई दिल्ली, भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023 का आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास का दूसरा संस्करण है।
प्रश्न: हाल ही में भारत ने किस देश के साथ सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पार्टनरशिप पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर: जापान, भारत और जापान सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पार्टनरशिप के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय हस्ताक्षर करने वाला पक्ष है।
प्रश्न: अर्धचालक के उदाहरण हैं?
उत्तर: सिलिकॉन, जर्मेनियम, कैडमियम
प्रश्न: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना योजना क्या है?
उत्तर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना(पीएमकेएसवाई) 1 जुलाई 2015 को शुरू की गई थी। इसका आदर्श वाक्य "हर खेत को पानी" है।
प्रश्न: अक्टूबर 2023 में चक्रवाती तूफ़ान हामून किस जल क्षेत्र से उत्पन्न हुआ था?
उत्तर: बंगाल की खाड़ी, ईरान ने चक्रवाती तूफान हामून का नाम रखा है, चक्रवाती तूफ़ान 'हामुन' मूलतः फ़ारसी भाषा का शब्द है, चक्रवाती तूफ़ान हामुन से बांग्लादेश सर्वाधिक प्रभावित हुआ।
प्रश्न: किस भारतीय पड़ोसी देश ने फ्री वीज़ा पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया?
उत्तर: श्रीलंका, वीज़ा-मुक्त यात्रा पूर्व-व्यवस्थित वीज़ा के बिना प्रवेश की अनुमति देती है, वीज़ा का पूर्ण रूप “विजिटर्स इंटरनेशनल स्टे प्रवेश” है, श्रीलंका की यात्रा के लिए भारत, रूस, चीन, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड देशों को निःशुल्क वीज़ा मिलेगा।
प्रश्न: भारतीय राजनयिकों का पासपोर्ट किस रंग का होता है?
उत्तर: मैरून
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें