Realme का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT5 Pro जल्द ही बाजार में लॉन्च हो सकता है। इसके फीचर्स की जानकारी मिलने लगी है। सूत्रों से पता चला है कि आगामी Realme फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस क्या होगी इसकी जानकारी रियलमी ने ही सामने रखी है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर रियलमी चाइना सीएमओ जू क्यूई चेज़ ने कहा है कि जीटी5 प्रो की अधिकतम ब्राइटनेस 3000 निट्स होगी। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ ब्राइटनेस बल्कि कई अपग्रेड के मामले में भी बेहतर होगा। स्क्रीन एक्सपीरियंस के मामले में यह दूसरे फोन से बेहतर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2780×1264 पिक्सल होगा। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन पहले ही कह चुका है कि यह फोन अल्ट्रा-नैरो बॉर्डर वाली माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन के साथ आएगा।
जैसा कि हमने बताया, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। TENAA सर्टिफिकेशन से पहले ही पता चल चुका है कि फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट करेगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। कहा जा रहा है कि फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इस डिवाइस में 5000 एमएएच से ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है, जो 100 वॉट SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, Realme की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। डिवाइस के भारत लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें