आपने फॉर्म-16 का नाम तो ज़रूर सुना होगा, जो ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) फाइल करने के लिए जरूरी होता है। लेकिन क्या आपने कभी फॉर्म-13 के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है- खासकर अगर आप नौकरी बदलते रहते हैं।
Form-13 क्या है और क्यों है ज़रूरी?
फॉर्म-13 एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है जो EPF (Employees' Provident Fund) यानि कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़ा होता है। जब आप एक नौकरी छोड़कर दूसरी में जाते हैं, तो आपका EPF अकाउंट पुरानी कंपनी से नई कंपनी में ट्रांसफर करना जरूरी होता है- और यही काम Form-13 करता है।
Form-13 कैसे करता है आपकी मदद?
जब आप फॉर्म-13 भरते हैं, तो आपका पुराना PF बैलेंस और सर्विस हिस्ट्री नए अकाउंट में जुड़ जाता है। इससे आपको ये फायदे मिलते हैं:
-
ब्याज का नुकसान नहीं होता- अकाउंट मर्ज होने से आपके पैसे पर लगातार ब्याज मिलता रहता है।
-
सर्विस हिस्ट्री बनी रहती है- जिससे पेंशन और अन्य फायदे आसानी से मिलते हैं।
-
फंड की ट्रैकिंग आसान हो जाती है- सब कुछ एक ही जगह दिखता है।
Form-13 कैसे भरें- वो भी ऑनलाइन
अब Form-13 भरने के लिए आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं। आप इसे ऑनलाइन भी सबमिट कर सकते हैं:
-
EPFO की आधिकारिक वेबसाइट या UMANG ऐप पर जाएं।
-
अपने UAN (Universal Account Number) से लॉगिन करें।
-
‘Online Transfer Request’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
पुरानी और नई कंपनी की डिटेल्स भरें।
-
कुछ मामलों में, नई कंपनी की मंज़ूरी भी लेनी पड़ सकती है।
अगर आप भी नौकरी बदल चुके हैं या बदलने की सोच रहे हैं, तो Form-13 को नज़रअंदाज़ न करें। यह एक छोटा-सा फॉर्म आपके PF से जुड़े बड़े फायदों का रास्ता खोल सकता है। इसे समय पर भरें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं!
No comments:
Post a Comment