जाने: क्या है टेली लॉ कार्यक्रम - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

जाने: क्या है टेली लॉ कार्यक्रम

tele law program

हाल ही में सरकार के टेली लॉ कार्यक्रम ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस कार्यक्रम से पूरे देश के 40 लाख लाभार्थी सशक्त हुए हैं। दरअसल, टेली लॉ पूर्व मुकदमेबाजी यानि प्री लिटिगेशन चरण में कानूनी सलाह और परामर्श प्राप्त करने हेतु वंचितों तक पहुँचने का एक इ इन्टरफेस तंत्र है। ये विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के तहत एक पहल है। टेली लॉ सेवा टेली मोबाइल ऐप के जरिये अब सीधे प्रयुक्त की जा सकती है। टेली लॉ का अर्थ है कानूनी सूचना व परामर्श प्रदान करने के लिए संचार व सूचना तकनीकी का इस्तमाल करना। ये कार्यक्रम 2017 में शुरू किया गया था। ये पंचायत स्तर पर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर यानि सीएससी में उपलब्ध वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या टेलिफोनिक, सुविधाओं के जरिये पैनल अधिवक्ताओं के साथ कानूनी सहायता चाहने वालों व वंचितों को परस्पर जोड़ता है। वकीलों और लोगों के बीच यह इ संवाद सीएससी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से होता है। ये सीएससी के जरिये हाशिए पर बसर करने वाले समुदाय को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए न्याय विभाग की नालसा तथा सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages