बरसाती कीड़ों को घर से दूर रखना है तो ये 10 टिप्स आएंगे काम, एक भी कीट नहीं आ पाएगा अंदर - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

बरसाती कीड़ों को घर से दूर रखना है तो ये 10 टिप्स आएंगे काम, एक भी कीट नहीं आ पाएगा अंदर

mansoon

बारिश का मौसम आ गया है और इस मौसम में रुक-रुक कर बारिश होने लगती है। वैसे तो बारिश मन को भाती है और बहुत अच्छी लगती है, लेकिन इस मौसम में तरह-तरह के कीड़े-मकौड़े भी घर में खूब घुसते हैं। कुछ कीड़े उड़ने वाले होते हैं और कुछ इधर से उधर रेंगते रहते हैं। कई ऐसे कीड़े होते हैं जो रोशनी से आकर्षित होकर घर की दीवार पर मंडराते रहते हैं। इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कुछ बेहद आसान टिप्स आजमाए जा सकते हैं। इन टिप्स से घर में कीड़े नहीं आएंगे और आप आसानी से इन कीड़ों से छुटकारा पा लेंगे। जानिए कैसे पाएं इन कीड़ों से छुटकारा पा सकते है आप:
  1. इन बरसाती कीड़ों को घर में आने से रोकने का सबसे कारगर उपाय है कि शाम के समय घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें। ध्यान रखें कि खिड़कियों और दरवाजों के बीच जो जगह खाली रहती है, उन दरारों को भरना भी जरूरी है, नहीं तो कीड़े यहां से भी आ सकते हैं।
  2. कमरे में जहां रोशनी की जरूरत न हो वहां लाइट बंद कर दें। रोशनी बंद रखें, खासकर छत और खिड़कियों के आसपास, अधिकांश कीट इनकी ओर आकर्षित होते हैं।
  3. कीड़ों को दूर भगाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का घोल बनाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें, जब इस घोल को कीड़ों पर छिड़का जाता है तो कीड़े भाग जाते हैं।
  4. काली मिर्च से कई बरसाती कीड़े भी दूर भागते हैं। काली मिर्च को पीसकर पानी में मिला लें और फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर कीड़ों पर छिड़कें।
  5. घर में जितनी साफ-सफाई रहेगी, कीड़े-मकौड़े उतने ही कम नजर आएंगे, ज्यादातर कीड़े-मकौड़े गंदगी देखकर ही घर में आते हैं।
  6. खिड़कियों या जाली वाले दरवाजों पर काली स्क्रीनें लगाई जा सकती हैं। काली स्क्रीन लगाने से बाहर रोशनी नहीं दिखती और कीड़े-मकोड़े घर की ओर नहीं आते।
  7. पेपरमिंट और लैवेंडर तेल भी इन बरसाती कीड़ों को भगाने में फायदेमंद होते हैं। इन्हें कीड़ों के ठिकानों पर छिड़का जा सकता है।
  8. कूड़ेदानों को बंद रखें। यदि कूड़ेदान में किसी प्रकार का रिसाव हो तो उसे भी ठीक करा लें।
  9. नीम के तेल का उपयोग कीड़ों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है। कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कीड़ों के ठिकानों पर नीम का तेल छिड़कें।
  10. घर के पौधों की सफाई करें, छोटे-छोटे कीड़े पौधों में इधर-उधर छुपे रहते हैं और रात में बाहर निकल आते हैं।
अस्वीकरण: यह सामग्री सलाह सहित केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages