रोज सुबह करेंगे ये 4 काम, दूर हो जाएगा मोटापा, शरीर की चर्बी पिघलने लगेगी और पेट होगा अंदर - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

रोज सुबह करेंगे ये 4 काम, दूर हो जाएगा मोटापा, शरीर की चर्बी पिघलने लगेगी और पेट होगा अंदर

Weight Loss Tips

वजन कम करना कभी-कभी अटपटा सा लगता है क्योंकि हमें समझ नहीं आता कि कौन सा तरीका आजमाना चाहिए और कौन सा नहीं। लेकिन, कभी-कभी बेहद साधारण काम भी वजन घटाने का बड़ा कारण बन जाते हैं। अगर इन कामों को रोजाना किया जाए तो ये काम आदत बन जाती है और जल्द ही वजन कम होने लगता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें शरीर में भारीपन महसूस होता है, मोटापे से परेशान हैं, पेट की चर्बी निकलने लगी है और कमर पर जींस पहनने में दिक्कत होती है तो यहां बताई गई सुबह की दिनचर्या आपके लिए ही है। ये वो काम हैं जिनकी मदद से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। ये टिप्स जीवनशैली को बेहतर बनाने में भी मदद करेंगे। तो आए जानते है:-
  1. सुबह जल्दी उठना एक बहुत अच्छी आदत है, लेकिन सुबह जल्दी उठने के लिए इस बात का भी ध्यान रखें कि आप रात को भी अच्छी नींद ले रहे हैं। अगर आप रात को देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं, तो नींद की कमी से आपका वजन कम होने में बाधा आएगी और वजन कम होने की बजाय बढ़ भी सकता है। इसलिए आपका पहला काम यही होगा कि जब आप सुबह उठें तो आपकी नींद पूरी हो।
  2. सुबह उठकर कुछ खाने या चाय-कॉफी पीने की बजाय गर्म पानी पिएं। गर्म पानी फैट बर्न करने में मददगार साबित होता है। गर्म पानी वजन घटाने में मदद करता है। आप चाहें तो फैट बर्न करने के लिए सादे पानी की जगह अजवाइन का पानी, शहद और नींबू पानी या जीरा पानी पीकर दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
  3. आपका सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो आपका पेट भर दे, दोपहर के लिए आपको ऊर्जा दे और वजन घटाने में भी मदद करे। इसके लिए आप फाइबर और प्रोटीन वाला नाश्ता कर सकते हैं। आमतौर पर वजन घटाने के लिए सुबह पोहा, उपमा, अंडा ऑमलेट, चीला, साबूदाना खिचड़ी, दलिया, ओट्स, भरवां पराठा, फलों का सलाद और जूस लेने की सलाह दी जाती है।
  4. दिन में जब भी भोजन करें यानी कुछ खाएं तो करीब 20 मिनट बाद गुनगुना पानी पिएं। एक और महत्वपूर्ण बात, कोशिश करें कि खाने के बाद 20 मिनट तक टहलें। ये दोनों ही काम तेजी से वजन कम करने में अच्छा असर दिखाते हैं। अगर आपको दिन में टहलने का समय नहीं मिलता है तो आप शाम को समय निकालकर एक घंटा टहल सकते हैं।
अस्वीकरण: यह सामग्री सलाह सहित केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages