हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने क्रिकेट को ओलंपिक्स में शामिल करने का फैसला किया है। मुंबई में आयोजित IOC के 141 वें सत्र की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही क़रीब एक सदी से भी ज़्यादा समय के बाद लॉस एंजिल्स 2028 (LA28) के ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट की वापसी होगी। इसमें क्रिकेट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला क्रिकेट मुकाबले शामिल होंगे। इससे पहले, अंतिम बार क्रिकेट 1900 में पेरिस ओलंपिक का हिस्सा था, जिसमें केवल दो टीमें- ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने प्रतिस्पर्धा की थी, इसमें ग्रेट ब्रिटेन जीता था। अब 128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी होगी। बता दें कि क्रिकेट के अलावा स्क्वैश को भी 2028 के ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाएगा। कुल मिलकर 5 खोलों को लॉस एंजिल्स ओलंपिक में जगह दी गई है, ये हैं-
- क्रिकेट
- बेसबॉल/सॉफ्टबॉल
- फ्लैग फुटबॉल
- स्क्वैश
- लेक्रोस
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें