विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2023 - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2023

world health summit

15 से 17 अक्तूबर तक विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन (World Health Summit) 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जर्मनी के बर्लिन में और ऑनलाइन रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर भारत ने वर्चुअल माध्यम से 'प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में गैर- संचारी रोगों के एकीकरण में वृद्धि करना' विषय पर उच्च स्तरीय पैनल चर्चा में संबोधन दिया। इस दौरान भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच. ऑफ्रिन भी उपस्थित रहे। विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2023 की थीम है- वैश्विक स्वास्थ्य कार्रवाई के लिए एक निर्णायक वर्ष (A Defining Year for Global Health Action) है। विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन वैश्विक स्वास्थ्य के लिए अद्वितीय अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक मंच है। यह प्रतिवर्ष बर्लिन में आयोजित किया जाता है। यह पारंपरिक रूप से जर्मन चांसलर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष और WHO महानिदेशक के संरक्षण में आयोजित किया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों की भावना में वैश्विक स्वास्थ्य वार्ता को बढ़ावा देता है। यह दुनियाभर से विभिन्न राजनीति विज्ञान, निजी क्षेत्र व नागरिक समाज के हितधारकों को एकसाथ लाता है। जिससे सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य व कल्याण हेतु अभिनव समाधानों को प्रेरित कर एक स्वस्थ भविष्य का एजेंडा तय किया जा सके। यह सम्मेलन पूरे वर्ष कई आयोजनों की चर्चाओं को एकीकृत करता है, जिसमें विश्व स्वास्थ्य सभा, G7, G20, ब्रिक्स बैठकें व सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के वित्तपोषण पर कई पहलें शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages