National Turmeric Board: राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

National Turmeric Board: राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड

National Turmeric Board

हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन को अधिसूचित किया है। आए जानते है राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के बारे में:
यह बोर्ड देश में हल्दी और हल्दी उत्पादों के विकास और वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके अतिरिक्त यह बोर्ड प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित करने और इसके निर्यात में सहायता करेगा। इसकी स्थापना भारत के हल्दी उद्योग की पूरी क्षमता का दोहन करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। 


उद्देश्य 

  1. हल्दी के प्रति जागरूकता और उपभोग बढ़ाना है।
  2. अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों की खोज करना है।
  3. अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना है।
  4. गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना है।
  5. हल्दी की क्षमता की सुरक्षा करना और उसे अधिकतम करना है।

इस बोर्ड में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त अध्यक्ष, सरकारी विभागों से प्रमुख सदस्य, हल्दी हितधारक, वाणिज्य विभाग द्वारा नियुक्त सचिव शामिल होंगे।


भारत में हल्दी उत्पादन

बता दें कि भारत दुनिया में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक देश है। वैश्विक हल्दी बाजार में इसकी हिस्सेदारी 62 प्रतिशत है। 2022-23 के दौरान भारत द्वारा 1.534 लाख टन हल्दी और 207.45 मिलियन डॉलर के उत्पादों का निर्यात किया गया। अतः अब बोर्ड की केंद्रित गतिविधियों से उम्मीद है कि 2030 तक हल्दी निर्यात एक अरब रुपये तक पहुँच जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages