भारत और कैनेडा में तनाव बना हुआ है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने कैनेडा को नसीहत दी है। भारत ने कहा कि कनाडा पूजा स्थलों पर हमले रोकने का प्रयास करे। अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच से प्रभावी ढंग से निपटे। फिर बांग्लादेश ने भी कैनेडा से कहा कि वह प्रवासियों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाए। वहीं श्रीलंका के राजनयिक ने भी कनाडा से आग्रह किया कि वह प्रवासियों के अधिकारों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव से निपटने के लिए उचित कदम उठाए। अल्पसंख्यकों के खिलाफ गलत सूचना का विरोध करें और इसकी व्यापक रिपोर्टिंग के लिए अपने तंत्र को मजबूत करें। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की समीक्षा बैठक के दौरान एक प्रस्ताव पेश किया गया, जहां भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के राजनयिकों ने अल्पसंख्यकों के मामले को लेकर कैनेडा को नसीहत दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें