Global TB Report: वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

Global TB Report: वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी

Global TB Report

हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने वैश्विक तपेदिक(टीबी) रिपोर्ट 2023 जारी की है। इसमें 2022 में दुनिया भर में टीबी के बढ़ते मामलों को उजागर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में दुनिया में सबसे अधिक टीबी के मामले भारत में दर्ज किये गए थे। यह आँकड़ा 2.8 मिलियन टीबी मामलों का है, जो वैश्विक टीबी का 27% प्रतिनिधित्व करते हैं।
टीबी 2022 में कोविड-19 के बाद एकल संक्रामक एजेंट से मौत का दुनिया में दूसरा प्रमुख कारण था। हर साल 10 मिलियन से अधिक लोग टीबी से बीमार पड़ जाते हैं। 2022 में दुनिया के 87% टीबी मामलों के लिए 30% उच्च बोझ वाले टीबी देश सामूहिक रूप से ज़िम्मेदार थे, इनमें शामिल हैं- भारत, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
2022 में 7.5 मिलियन लोगों में टीबी का निदान किया गया, जो 1995 में WHO द्वारा वैश्विक टीबी निगरानी शुरू करने के बाद से दर्ज किया गया सबसे बड़ा आँकड़ा है। उपचार के बिना, टीबी रोग से मृत्यु दर, लगभग 50% है। भारत में मृत्यु दर का अनुपात 12% बताया गया है, जो दर्शाता है कि देश में टीबी के 12% मामलों में मृत्यु हुई। 2030 तक वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (UHC) यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि जिन सभी लोगों को टीबी रोग या संक्रमण के इलाज की आवश्यकता है, वे इन उपचारों तक पहुँच सकें। यह माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के कारण होने वाला एक संक्रमण है। यह शरीर के फेफड़े, फेफड़ों के चारों ओर की परत, लिम्फ नोड्स, आंत, रीढ़ और मस्तिष्क आदि अंगों को प्रभावित करता है।
टीबी के सामान्य लक्षण हैं- बलगम वाली खाँसी और कभी-कभी रक्तस्राव, सीने में दर्द, कमज़ोरी, वज़न कम होना, बुखार और रात में पसीना आना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages