ayurveda day: आयुर्वेद दिवस 2023 - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

ayurveda day: आयुर्वेद दिवस 2023

ayurveda day

10 नवंबर को देश व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। 2023 में इस दिवस का 8वाँ संस्करण मनाया जा रहा है। इस वर्ष इस दिवस की थीम है- एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद है। इस दिवस के आयोजन की नोडल एजेंसी सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेस है। इसके लिये केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 10 अक्तूबर, 2023 को एक माह के वैश्विक अभियान की शुरुआत की। विश्व के लगभग 100 देशों से छात्र, किसान और सामान्य जन ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ' अभियान से जुड़े।
इस दिवस की शुरुआत आयुष मंत्रालय द्वारा 2016 में की गई थी। पहले आयुर्वेद दिवस का विषय "मधुमेह मिशन" था। यह दिवस हर साल धन्वंतरि पूजन के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद को विश्व स्तर पर मुख्यधारा में बढ़ावा देना, आयुर्वेद और इसके उपचार सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करना, आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और विश्वास निर्माण करना है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages