232 दिनों के बाद धरती पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

232 दिनों के बाद धरती पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री

astronauts

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन(ISS) में 232 दिनों तक बिताने के बाद, चार अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित रूप से वापस धरती पर लौट आए हैं। Crew-8 के ये एस्ट्रोनॉट्स मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट, जीनेट एप्स, और अलेक्जेंडर ग्रेबेनकिन ने शुक्रवार को फ्लोरिडा के पेंसाकोला के तट से दूर मैक्सिको की खाड़ी में लैंड किया।
इन अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर लौटने के लिए दो हफ्ते से ज्यादा का इंतज़ार करना पड़ा मौसम की खराबी के चलते। लेकिन अंततः शुक्रवार को मौसम में सुधार हुआ और उन्होंने लैंडिंग की।
Crew-8 मिशन स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल का अब तक का सबसे लंबा मिशन है। इससे पहले Crew-2 मिशन ने 200 दिनों तक ISS पर रहने का रिकॉर्ड बनाया था। Crew-8 का लैंडिंग का समय 8 अक्टूबर था, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें इंतज़ार करना पड़ा। Gulf of Mexico और Caribbean Sea के ऊपर मौसम की स्थिति काफी खराब थी, जिससे यात्रियों को ISS पर रुकना पड़ा।
23 अक्टूबर को उन्हें स्पेस स्टेशन से अनडॉक करने की अनुमति मिली। दो दिन बाद, इन अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया और पैराशूट के जरिए सुरक्षित लैंडिंग की। स्पेसएक्स की बोट और शिप्स ने उन्हें लैंडिंग साइट से रेस्क्यू किया। शुरुआती स्वास्थ्य जांच में सभी सही पाए गए और उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर ले जाया गया।
अंतरिक्ष में अपने समय के दौरान, इन यात्रियों ने कई वैज्ञानिक प्रयोग किए और स्पेसवॉक की कोशिश भी की। मैथ्यू डोमिनिक और माइकल बैरेट ने ISS से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन उनके उपकरण में खराबी आने के कारण सफल नहीं हो सके। Crew-8 ने उस घटना को भी देखा जब बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष में पहुंचा, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते वह समय पर नहीं लौट पाया। इसके चलते अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स अभी भी ISS पर ही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages