पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सीएम चन्नी के भतीजे को किया गिरफ्तार, 8 घंटे चली पूछताछ - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

पंजाब: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सीएम चन्नी के भतीजे को किया गिरफ्तार, 8 घंटे चली पूछताछ

ed

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। भूपिंदर सिंह हनी को अवैध खनन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी जालंधर से करीब 8 घंटे देर रात पूछताछ के बाद हुई है। करीब दो हफ्ते पहले चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के घर पर भी ईडी ने छापा मारा था। हनी के दो साथियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, ईडी तीनों के घर से बरामद नकदी के बारे में पूछताछ करना चाहता है। बता दें कि छापेमारी में हनी के घर से करीब 7.9 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। वहीं, हनी के सहयोगी संदीप कुमार के ठिकाने से 2 करोड़ रुपये मिले।

जाने क्या हैं आरोप

भूपिंदर सिंह हनी और उसके साथियों पर फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और अवैध रेत खनन में शामिल होने का भी आरोप है। ईडी ने खुलासा किया था कि भूपिंदर सिंह हनी, कुदरतदीप सिंह और संदीप कुमार प्रोवाइडर्स ओवरसीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे। इस कंपनी का गठन साल 2018 में हुआ था। यह काम कुदरतदीप सिंह के खिलाफ अवैध खनन में प्राथमिकी दर्ज होने के छह महीने बाद किया गया था। ईडी ने शहीद भगत सिंह नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 379, 420, 465, 467, 468 और 471 और अतिरिक्त खान और खनिज(विकास के विनियमन) की धारा 21(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। एक्ट, 1957 और 4(1) के तहत दर्ज एफआईआर पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages