Weather Updates: पंजाब के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

Weather Updates: पंजाब के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Weather

पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बीते दिन बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश, आज गुरुवार को भी दिन भर बूंदाबांदी जारी रही। जालंधर में बीती रात करीब 12 बजे तेज बारिश हुई और फिर आज दिन भर बूंदाबांदी हुई। आपकी जानकरी को बतादें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार या उसके बाद ही सूर्य देव के दर्शन होने की संभावना है। जालंधर में दिनभर हुई बारिश के कारण ठंड और बढ़ गई है। सर्दी के कारण बाजारों में से रौनक गायब देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages