भारत वर्ष 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। हाल में प्रधानमंत्री मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन और क्वाड शिखर सम्मेलन 2023 के दौरान यह घोषणा की है। यह सम्मेलन जापान के हिरोशिमा में आयोजित किया गया था। बीते कुछ समय में क्वाड समूह ने खुद को हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्थापित किया।
आइए अब जानते क्वाड के बारे में यह भारत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के एक समूह है। इसका उद्देश्य मुक्त स्पष्ट और समृद्ध इंडो पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करना तथा उसका समर्थन करना है। क्वाड का विचार पहली बार वर्ष 2007 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखा था, लेकिन यह विचार आगे नहीं बढ़ सका क्योंकि चीन के ऑस्ट्रेलिया पर दवाब के कारण ऑस्ट्रेलिया ने स्वयं को इससे दूर कर लिया था। वर्ष 2017 में भारत उसके लिए अमेरिका और जापान ने एक साथ आकर इसका गठन किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें