राष्ट्रीय स्मारक घोषित होगा तुंगनाथ मंदिर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 9 मई 2023

राष्ट्रीय स्मारक घोषित होगा तुंगनाथ मंदिर

Tungnath temple

उत्तराखंड के प्राचीन और पंचकेदारों में से तीसरे तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। इस संदर्भ में केंद्र सरकार ने मार्च 2 हज़ार 23 में अधिसूचना जारी की थी। यह मंदिर राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में चंदना पर्वत पर स्थित है। ये एशिया में समुद्रतल से सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित अपनी तरह का एकमात्र प्राचीन शिवालय है। ये मंदिर 12,800 फीट की उंचाई पर स्थित है। ये भगवान शिव को समर्पित है। तुंगनाथ मंदिर पंचकेदार मंदिरों से जुड़ा हुआ है जो पांडवों द्वारा बनाए गए थे। ऐसा माना जाता है कि पांडवों द्वारा ऋषि व्यास की सलाह पर इस मंदिर की नीव, अर्जुन ने रखी थी। मंदिर की खोज आदिशंकराचार्य ने की थी। आकाश गंगा जलप्रपात तुंगनाथ के पास स्थित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages