World Ozone Day: विश्व ओज़ोन दिवस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 16 सितंबर 2023

World Ozone Day: विश्व ओज़ोन दिवस

o zone

हर साल 16 सितंबर को International Day For The Preservation Of The Ozone Layer के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को विश्व ओज़ोन दिवस भी कहा जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य सभी देशों को ओज़ोन परत के संरक्षित हेतु पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह दिवस इस प्रोटोकॉल और इसके संशोधनों के उद्देश्यों के अनुसार गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु समर्पित है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि :

1987 में ओज़ोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये गए थे। इसी तिथि को चिन्हित करने के लिये, 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 सितंबर को ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था। ध्यान देने योग्य बात है कि ओज़ोन, एक पतली परत के रूप में सूर्य से आने वाली लघु-तरंग पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर जीवन रक्षा में सहायता करती है। यह पृथ्वी के लिए एक ढाल की तरह काम करती है और उसके पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए ज़रूरी है। शोध के अनुसार, ओज़ोन परत को सबसे ज़्यादा नुक़सान मानव निर्मित क्लोरोफ्लोरोकार्बन(जिन्हें सीएफ़सी भी कहा जाता है) से पहुँचता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages