Infinix जल्द भारत में लॉन्च करेगी GT सीरीज का नया स्मार्टफोन, मिल सकते हैं दमदार गेमिंग फीचर्स

Infinix

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Infinix अपनी पॉपुलर GT सीरीज में एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नए डिवाइस को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द ही बाजार में आने के संकेत मिले हैं। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

वेबसाइट पर Infinix GT 30 की लिस्टिंग सामने आई है। इससे न सिर्फ इसके लॉन्च की संभावना मजबूत हुई है, बल्कि डिवाइस के डिज़ाइन की कुछ झलकियां भी मिली हैं। फोन में पीछे की तरफ एक LED लाइट पैनल देखा जा सकता है, जो हाल ही में लॉन्च हुए GT 30 Pro से मिलता-जुलता है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल को ऊपर दाएं कोने में जगह दी गई है और इसका लुक फ्लैट फ्रेम डिज़ाइन के साथ काफी स्टाइलिश लग रहा है।

इस स्मार्टफोन को कंपनी नए और यूनिक कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर सकती है। बता दें कि हाल ही में Infinix ने भारत में GT 30 Pro 5G लॉन्च किया था, जिसमें Cyber Mecha 2.0 डिज़ाइन और कस्टमाइज़ेबल LED लाइट्स दी गई थीं। GT 30 Pro को दो कलर्सBlade White और Dark Flare में पेश किया गया था। Blade White में एलईडी लाइट पैनल्स और Dark Flare वेरिएंट में RGB LED लाइट्स मिलती हैं।

GT 30 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट दिया गया है और यह स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें XBoost Gaming Engine, AI-सपोर्टेड VC कूलिंग सिस्टम, और GT Shoulder Triggers जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो 520 Hz रिस्पॉन्स रेट के साथ आते हैं। इसके अलावा, गेमिंग के लिए 120fps BGMI सपोर्ट और ई-स्पोर्ट्स मोड भी दिया गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से कई फीचर्स नए Infinix GT 30 में भी देखने को मिल सकते हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो GT 30 Pro में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार हो सकता है।

हाल ही में Infinix के भारत में CEO अनिश कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में गेमिंग-फोक्स्ड स्मार्टफोन्स की एक मजबूत लाइनअप तैयार कर रही है। ऐसे में GT सीरीज का यह नया स्मार्टफोन, खासकर गेमर्स और यंग यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है।

 

नज़र बनाए रखिए, क्योंकि Infinix GT 30 जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में धमाल मचा सकता है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट