पंजाब सरकार की गेहूं खरीद में ऐतिहासिक सफलता: जालंधर में 5.10 लाख मीट्रिक टन फसल की रिकॉर्ड खरीद


MSP

जालंधर, 14 मई: जालंधर जिले में गेहूं खरीद सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और इस बार पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में किसानों के लिए शानदार व्यवस्था की है। सरकार की मजबूत नीतियों और कुशल प्रबंधन का नतीजा है कि जिले में अब तक कुल 5,10,475 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद सफलतापूर्वक की जा चुकी है।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी दी कि मंडियों में कुल 5,10,539 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा, जिसमें से लगभग पूरी फसल की खरीद पहले ही पूरी हो चुकी है। खरीद एजेंसियों का योगदान इस प्रकार रहा:

पनग्रेन: 1,67,016 मीट्रिक टन

मार्कफेड: 1,37,480 मीट्रिक टन

पनसप: 1,15,573 मीट्रिक टन

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन: 57,343 मीट्रिक टन

FCI: 57,343 मीट्रिक टन

सरकार द्वारा डायरेक्ट खरीद: 28,060 मीट्रिक टन

निजी व्यापारियों द्वारा खरीद: 5,002 मीट्रिक टन


1,221 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है और लिफ्टिंग प्रक्रिया भी तेज़ी से जारी है।

बेहतर व्यवस्था, खुश किसान
पंजाब सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए जिले में 79 स्थायी और 23 अस्थायी मंडियों की स्थापना की, जहाँ पर श्रमिकों और किसानों के लिए हर ज़रूरी सुविधा उपलब्ध करवाई गई। किसानों ने राज्य सरकार की इस पहल के लिए आभार जताया और कहा कि इस बार का खरीद सीजन बेहद आरामदायक और पारदर्शी रहा।

पंजाब सरकार की इस पहल ने एक बार फिर दिखा दिया है कि सही नेतृत्व और योजनाबद्ध प्रबंधन से कैसे किसानों को राहत दी जा सकती है। यह खबर उन सभी के लिए प्रेरणादायक है जो कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखना चाहते हैं।