ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन - गांव धर्मे दीं छंना में CASO ऑपरेशन, एक आरोपी गिरफ्तार
इस मुहिम की अगुवाई श्री सरबजीत राय, पी.पी.एस,
पुलिस कप्तान (तफ्तीश),
जालंधर ग्रामीण द्वारा की गई,
और श्री ओंकार सिंह बराड़,
उप पुलिस कप्तान,
सब-डिवीजन शाहकोट के नेतृत्व में थाना महितपुर, थाना शाहकोट, थाना लोहिया तथा CIA स्टाफ की पुलिस टीम द्वारा गांव धर्मे
दीं छंना में CASO
ऑपरेशन (सर्च एंड सील ऑपरेशन) चलाया
गया।
🔍 बरामद
सामान:
- 60 नशीली गोलियाँ
- ₹29,000 की ड्रग्स मनी
(भारतीय करंसी)
📜 आरोपी
के खिलाफ NDPS
एक्ट के तहत थाना महितपुर में केस दर्ज कर
लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि ये नशीली
सामग्री कहाँ से लाई गई और इसमें और कौन लोग शामिल हैं।
📢 पुलिस
लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाए हुए है और साथ ही आम जनता को भी नशे
के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जो लोग पहले नशे के शिकार रह
चुके हैं, उन्हें
पुनर्वास के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे दोबारा स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन
जी सकें।