आज से बदल गया UPI का अनुभव! जानिए क्या हैं नए नियम जो बनाएंगे लेन-देन को और बेहतर

UPI


📅 1 अगस्त 2025 से आपका GPay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स पर लेन-देन का अनुभव अब पूरी तरह बदलने वाला है। NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने कुछ नए नियम लागू किए हैं, जिनका मकसद है UPI को और तेज़, भरोसेमंद और कम सर्वर क्रैश वाला बनाना।


🔹 1. बैलेंस चेक लिमिट
अब आप एक दिन में केवल 50 बार ही अपने अकाउंट का बैलेंस देख सकेंगे, वो भी प्रति ऐप


🔹 2. लिंक्ड अकाउंट व्यू लिमिट
आपके UPI ID से जुड़े बैंक अकाउंट्स की लिस्ट अब सिर्फ 25 बार प्रति दिन ही देखी जा सकेगी।

💡 क्यों लाया गया ये बदलाव?
इसका मकसद है अनावश्यक सर्वर लोड को कम करना और पिक टाइम (peak hours) में UPI ट्रांजैक्शन की स्पीड को बढ़ाना।


🔹 3. ऑटो पे का नया टाइम स्लॉट
EMI और सब्सक्रिप्शन जैसे ऑटो पेमेंट्स अब नॉन-पिक टाइम्स में ही पूरे होंगे:
🕒 सुबह 10 बजे से पहले
🕒 दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
🕒 रात 9 बजे के बाद


🔹 4. फेल्ड ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक लिमिट
अगर आपका UPI ट्रांजैक्शन फेल हो जाए, तो अब आप सिर्फ 3 बार प्रति दिन उसका स्टेटस चेक कर पाएंगे और हर बार कम से कम 90 सेकंड का अंतर होना ज़रूरी है।


🔹 5. सिक्योरिटी अब और मज़बूत
अब किसी भी पेमेंट से पहले UPI ऐप्स पर रिसीवर का रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगाताकि फ्रॉड और गलत ट्रांसफर से बचा जा सके।
👉 यह नियम 30 जून से ही लागू हो चुका है।


🔹 6. बैंकों और UPI ऐप्स के लिए चेतावनी
अगर कोई बैंक या ऐप सर्वर को बार-बार ओवरलोड करता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर NPCI की ओर से जुर्माना या प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

📌 इन नए बदलावों से शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन लंबी अवधि में ये UPI को और फास्ट, एफिशिएंट और सिक्योर बनाएंगे।