कोरोनावायरस: रोगियों की संख्या बढ़कर 979 हो गई है, 25 लोगों की मृत्यु, 87 हुए रोग मुक्त
देश में कोरोनोवायरस रोगियों की संख्या 979 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि 87 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, केरल, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार में एक मरीज की मौत हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र में 6, मध्य प्रदेश में 2, कर्नाटक में 3 और गुजरात में 5 मरीजों की मौत हुई है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि आज सुबह 61 नए रोगियों की पुष्टि की गई है।

Post a Comment