पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग व्यक्ति को बुरी तरह से काटा

जालंधर(विशाल) आज, न्यू दशमेश नगर में काम करने जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर एक घर से पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसकी वजह से वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और पिटबुल कुत्ते द्वारा हमले का वीडियो वायरल हुआ कि कैसे एक पिटबुल कुत्ता एक बुजुर्ग व्यक्ति पर रास्ते में झपट्टा मार रहा है और उस पर हमला कर रहा है। इस हमले के दौरान, एक और आवारा कुत्ता भी हमला करने के लिए आता है और दोनों कुत्ते बुजुर्ग व्यक्ति को जमीन पर पटक देते हैं। आसपास के लोग भी बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने के लिए एक साथ आते हैं और दोनों कुत्तों को मारना शुरू कर देते हैं लेकिन पिटबुल कुत्ते लगातार हमला करते हुए दिखाई देते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए, घायल व्यक्ति ने पिटबुल कुत्ते और उसके मालिक के खिलाफ थाना भार्गव कैंप में शिकायत दर्ज कराई है।
Post a Comment