Header Ads

करोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले हो जाए साबधान,खबर पढ़े और जाने डीसी ने क्या कहा

जालंधर(विशाल) करोना वायरस के कारण कुछ लोग शरारती तत्व अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को अफवाहों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यह पीएम नरेंद्र माेदी जनता कर्फ्यू की अपील, लोगों की इच्छा पर निर्भर करती है। डीसी का कहना है कि प्रशासन की ओर से जनता कर्फ्यू के लिए कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। कुछ शरारती तत्व अफवाह फैला रहे हैं कि दस दिन का कर्फ्यू लगने वाला है। इस तरह की अफवाहों के कारण, लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए आते हैं और महंगी दरों पर सामान खरीद रहे हैं। डीसी ने लोगों से शरारती तत्वों की ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। दस दिनों तक कोई कर्फ्यू नहीं लगने वाला है। बाजार में खाने-पीने की चीजों के साथ फलों और सब्जियों की कोई कमी नहीं है और न ही आने दी जाएगी। इसलिए, लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए और घबराना नहीं चाहिए। उपायुक्त वरिंदर शर्मा ने आशंका जताई कि बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण कोरोना वायरस का खतरा और बढ़ सकता है। शहर में दूध, फल, अनाज आदि की कोई समस्या नहीं है। इसलिए लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। लोग अपनी कड़ी मेहनत से कमाए पैसे को महंगे दामों पर यह सामान खरीद कर बर्बाद न करें

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.