Header Ads

मौसम का पूर्वानुमान: भारत में बेमौसम बारिश से नुकसान, कई राज्यों में अलर्ट

मौसम ने ली करवट। अचानक मौसम ने तापमान में गिरावट ला दी है। गुरुवार रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। यहां कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं, हवा की गति भी 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बादल छाए रहेंगे और तापमान 15 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
बदलते मौसम का असर पंजाब सहित देश के कई राज्यों में देखा गया है। इसी का नतीजा है कि पहले बारिश और अब ठंड बढ़ गई है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। जिसका सीधा असर निचले मैदानी इलाकों पर पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.