Header Ads

पंजाब और चंडीगढ़ में 31 मार्च तक तालाबंदी, आवश्यक सेवाओं को छूट, लोगों को घरों में रहने के आदेश

पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पंजाब और चंडीगढ़ में 31 मार्च तक तालाबंदी की घोषणा की गई है। इस अवधि के दौरान, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोगों से कहा गया है कि वे अपने घरों में रहे बाहर न जाएं, बाहर तभी जाए जब बहुत महत्वपूर्ण कार्य हो। तालाबंदी के दौरान सार्वजनिक परिवहन और यातायात भी बंद रहेगा।
रविवार को जनता के पूर्ण समर्थन मिलने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया। कोरोना वायरस को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने सोमवार को सुबह 6 बजे से 31 मार्च तक पूरे राज्य में तालाबंदी करने का आदेश जारी किया। आपको बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस के मामले दिन प्रतिदिन बड रहे हैं। राज्य में अब तक 20 रोगियों की पुष्टि की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज सुबह राज्य के सभी उपायुक्तों को सभी जिलों में तालाबंदी करने के आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान आवश्यक सेवाएं संचालित रहेंगी। बता दें कि इससे पहले जालंधर जिला उपायुक्त ने 25 मार्च तक अपने जिले में तालाबंदी की घोषणा की थी। दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के प्रकोप को बड़ता देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पूरे राज्य में 31 मार्च तक लॉक तालाबंदी की घोषणा कर सकती है।
सरकार का कहना है कि तालाबंदी के दोरान दूध की आपूर्ति, सब्जी की दुकानों, राशन की दुकानों और दवा की दुकानों जैसी आवश्यक सेवाओं को जरी रखा जाएगा और जनता से अपील की आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें, अन्यथा अपने घरों में रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.