ड्रग्स के खिलाफ थाना कैंट पुलिस ने निकली जागरूकता रैली
जालंधर(विशाल) A.C.P. कैंट और थाना कैंट के मुखी रामपाल की अध्यक्षता में सदर बाजार जालंधर कैंट में ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली जालंधर कैंट के सदर बाजार से शुरू हुई और कैंट के अन्य मुहल्लों में बाजारों से होते हुए वापस थाने पहुंची। थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करना है। इस रैली में 250 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस थाना प्रभारी रामपाल ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे में है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए ताकि वह उस व्यक्ति को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराकर एक नया जीवन शुरू कर सके। उन्होंने लोगों से ड्रग पेडलर्स के खिलाफ पुलिस को सूचित करने की अपील की। पुलिस से जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है

Post a Comment