Header Ads

फड़ी लगाने के स्थान के लिए दो समूहों के बीच खूनी संघर्ष, आधा दर्जन के करीब घायल

जालंधर(विशाल) नई बारादरी के तहत मुख्य डाकघर के बाहर फड़ी लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया, जिसमें एक गुट ने दूसरे पर तलवारों से हमला किया। इस टकराव में दोनों ओर से लगभग आधा दर्जन लोगो को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से फड़ी लगाने की जगह को लेकर विवाद चल रहा था, इसी बात को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया और बाहर से कुछ युवाओं को बुला लिया।
उधर, झगड़े की सूचना मिलते ही बारादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावरों की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.