नगर निगम ने की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई
जालंधर(विशाल) नगर निगम के भवन विभाग ने बुधवार सुबह अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। निगम के अधिकारियों ने सबसे पहले लालचंद सिनेमा की भूमि पर बनी दो दुकानों पर कार्रवाई की। इन दुकानों के शटर और आगे का हिस्सा तोडा गया है। नगर निगम ने लाल रतन सिनेमा भूमि की बिक्री पर डिच मशीन भी चलाई। इसके बाद नगर निगम की टीम ने प्रताप बाग के पास की दुकानों को तोड़ दिया। यहां अभी भी कार्रवाई चल रही थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि निगम शहर के अन्य इलाकों में भी कार्रवाई करेगा। बता दें कि ये सभी कार्रवाई हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर कोर्ट के आदेशों के बाद की जा रही है। अदालत में अगली सुनवाई 31 मार्च को है और तब तक निगम को कई इमारतों पर कार्रवाई करनी है और अदालत को रिपोर्ट करनी है।

Post a Comment