सोमवार के दिन इन उपायों को करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे, हर भय से मुक्त होंगे आप
हिंदू शास्त्रों में, सप्ताह के हर दिन को किसी देवता की विशेष पूजा के लिए रखा गया है। सप्ताह का पहला दिन यानि सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है। भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं जो जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनकी पूजा में किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है।
भगवान शिव की पूजा करें
यदि सोमवार को भगवान शिव की पूजा सही मन से की जाती है, तो सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और मन की सभी कामनाएं पूरी होती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए, सोमवार की सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की पूजा करें। भगवान शंकर को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगा जल चढ़ाएं, भोले नाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगा जल बहुत ही प्रिय चीज है। भगवान शंकर एन सबसे बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तो पर कृपा करते हैं।
भगवान शिव को भोग अर्पित करें
सोमवार के दिन भगवान शिव को घी, शक्कर, गेहूं के आटे से बना प्रसाद चढ़ाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप
सोमवार को महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार को शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा।

Post a Comment