आज रात से 14 अप्रैल की रात तक 21 दिनो की तालाबंदी घोषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए आज रात 12 बजे से पूरे देश में तालाबंदी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचने का कोई दूसरा तरीका नहीं है, 21 दिन का लॉकडाउन एक लंबा समय है, लेकिन उतना ही महत्वपूर्ण है, अपने परिवार की रक्षा के लिए अपने जीवन की रक्षा करना। किसी भी तरह का खिलवाड़ आपके जीवन को खतरे में डाल सकता है। मुझे विश्वास है कि हर भारतीय संकट की इस घड़ी में सरकार, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करेगा।

Post a Comment