Header Ads

मंगलवार के दिन: इन आसान उपायों को करने से आपको हनुमान जी का आशीर्वाद मिलेगा, सभी परेशानियां होंगी दूर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार हनुमान जी का दिन है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है और सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हनुमान जी इस कलयुग में जाग्रत देव हैं और उनकी पूजा काफी आसान है। आज हम आपको कुछ आसान से उपाय बताते हैं, जिसे करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और हनुमान जी की कृपा दृष्टि आप पर बरसने लगेगी।

हनुमान चालीसा का पाठ
हनुमान चालीसा का पाठ करने से हम पर श्री हनुमान जी कृपा बरसाने लगते हैं और हनुमान जी की कृपा से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। नित्य हनुमान चालीसा के पाठ से सभी कामनाओं की प्राप्ति होती है। मंगलवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद हमें मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा के पाठ में ऐसा कोई विशेष नियम नहीं है, आप कभी भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

सुंदरकांड पाठ
मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन सभी रोगों से छुटकारा पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड के पाठ के कई फायदे हैं। अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो आपको सुंदरकांड का पाठ भी करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के अंदर एक नई सकारात्मक ऊर्जा का समावेश होता है।
जप प्रभु श्री राम के नाम का
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को रोजाना श्री राम नाम का जाप करना चाहिए। भगवान राम का नाम जपना श्री हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे आसान तरीका है। आप कभी भी और कहीं भी भगवान राम के नाम का जाप कर सकते हैं।
यदि संभव हो तो मंगलवार या रोज यह जप करें ।।।।।
  • श्री राम जय राम जय जय राम
  • सिया राम जय राम जय जय राम
  • राम सिया राम सिया राम जय जय राम
  • जय सीताराम जय सीताराम जय जय सीताराम

मंत्रों का जाप करना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्र जाप करने से विशेष लाभ मिलता है। कहा जाता है कि मंत्रों में भगवान की शक्ति होती है। आज हम आपको एक मंत्र बताने जा रहे हैं, जिसका नियमित रूप से जाप करने से श्री हनुमान जी आप पर प्रसन्न होंगे।
मंत्र
ॐ हं हनुमंते नमः

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.