श्रद्धालुओं से भरी छोटी हाथी और कार का हुआ एक्सीडेंट एक की मौत, कई घायल
जालंधर(विशाल) आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक छोटे हाथी को वेरका मिल्क प्लांट के पास एंडेवर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटा हाथी पलट गया और एक महिला की मौत हो गई। करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जान गंवाने वाली महिला की पहचान सर्वजीत कौर के रूप में हुई है, जो अमृतसर की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को अमृतसर से कुछ भक्त आनंदपुर साहिब के होला महल्ला में शामिल होने गए थे। मंगलवार को लौटते समय, एक एंडेवर कार ने वेरका मिल्क प्लांट के पास भक्तों से भरे एक छोटे हाथी को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना को अंजाम देने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

Post a Comment