अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सांभर की मौत

जालंधर कैंट(विशाल) एक सांभर की आज दोपहर बडिंगा गेट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर सांभर, बडिंगा गेट के सामने सड़क के दूसरी तरफ जा रहा था, अचानक एक अज्ञात वाहन से टकरा गया और घायल हो गया। घायल अवस्था में, वह सड़क के किनारे बैठ गया और कुछ ही समय बाद उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि सांभर पहले बडिंगा गांव में घूम रहा था और वह लोगों के डर के कारण इधर-उधर भाग रहा था और उसी डर से वह सड़क के दूसरी तरफ जाने लगा और एक वाहन की चपेट में आ गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी थी
Post a Comment