Header Ads

कोरोना के कहर से बचना चाहते हैं? इन 8 बातों का विशेष ध्यान रखें

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने अब भारत में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इटली से दिल्ली लौटा एक शख्स घातक वायरस से पीड़ित पाया गया है। वहीं, तेलंगाना से भी एक नया मामला सामने आया है। यह व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा है। कोरोना वायरस का डर अब लोगों में बढ़ता जा रहा है। डब्लूएचओ द्वारा रिपोर्ट किए गए कोरोना वायरस के लक्षण आम सर्दी के समान हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि कुछ बातों का विशेष ध्यान रखकर इस वायरस से बचा जा सकता है।
1. कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वच्छता बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। अपने आसपास की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। खांसते समय, मुंह को ढक कर रखें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं।
2. हाथ धोने के लिए साबुन या सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके बाद हाथों को लगभग 20 सेकंड तक अच्छी तरह से स्क्रब करें। हाथ धोने के बाद, साफ कपड़े से पोंछें या अपने हाथों को ड्रायर से सुखाएं।
3. घर से बाहर निकलते समय मुंह को एन 95 मास्क से अच्छी तरह से ढक लें।
4. बाजार से खरीदे हुए कच्चे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। खाने से पहले मांस या हरी सब्जियों को अच्छी तरह से उबालें।
5. संक्रमित या अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आने की कोशिश न करें। किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं।
6. आंखों, नाक या मुंह पर बार-बार हाथ लगाने से बचें। यदि आप ऐसा कर रहे हैं, तो तुरंत हाथ और मुंह धो लें।
7. अगर आपको खांसी, जुकाम, बुखार है या सांस लेने में तकलीफ है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करवाएं।
8. नियमित रूप से डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह का पालन करें।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.