शहर में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

जालंधर(विशाल) रंगों का त्यौहार होली का पर्व मंगलवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया, जहाँ लोग होली की सुबह होली के मौके पर एक ही तरफ एक अलग रंग के कपड़े पहने नजर आए। हर तरफ लोग एक दूसरे को रंग लगते हुए नजर आये वही होली के दिन सुबह से ही होली मनाने वालों का हुजूम सड़कों पर निकल पड़ा था।छोटे बच्चे जहा गली मोहल्लों में होली खेलते नजर आए, वहीं नौजवान स्कूटर, मोटरसाइकिलों पर ढोल की थाप और सीटिया बजाते हुए होली के रग उड़ाते देखे गए। लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तो दूसरी ओर कई लोग रंगों से बचते हुए फूलों की होली खेलते भी देखे गए। वही शहर में कई जगह पर रंग बरसै चुनरवाली रंग बरसै, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए
Post a Comment