तेज रफ्तार के कारण ट्रक ने खोया नियंत्रण और बोलेरो गाड़ी पर पलटा: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
जालंधर(विशाल) आज सुबह रेरू चौक के पास बोलेरो कार पर एक ट्रक पलट गया। जिसके कारण बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था, पुलिस के अनुसार, एक ट्रक पठानकोट चौक से तेजी से जा रहा था। रेरू चौक के पास आते ही ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे सर्विस लाईन में खड़ी बोलेरो के ऊपर ट्रक पलट गया। लोगों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था। जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक और ट्रक चालक को पकड़ लिया।

Post a Comment