कोरोनोवायरस: व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी, जानें कैसे करें उपयोग
विश्व-व्यापी कोरोनोवायरस महामारी से बचाव के अभियान में सोशल मीडिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कोरोनावायरस से जुड़ी गलत खबरों पर रोक लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा फेसबुक ने अपनी साइट से गलत विज्ञापनों को भी हटा दिया है। ऐसे में सरकार अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं, सरकार ने लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर कोरोनावायरस हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
Mygovindia के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9013151515 जारी किया है। यह हेल्पलाइन नंबर आपको कोरोनोवायरस से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेगा। ट्विटर पर जारी पोस्टर में सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोनावायरस के कारण घबराने की जरूरत नहीं है। इससे लड़ने में सरकार का सहयोग करें। आइए जानते हैं कि कोरोनोवायरस पर जारी व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कैसे करें?
व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9013151515 का उपयोग करने के लिए, नंबर सेव करने के बाद, आपको बस इस नंबर पर Hi मैसेज टाइप करना होगा। इसके बाद, आपको तुरंत एक संदेश मिलेगा। जिसमें आपको A, B, C, D. का विकल्प मिलेगा उनमें से किसी एक को टाइप करें और भेज दें। इसके बाद आपको कोरोनोवायरस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।


Post a Comment