कार को बचाते बचाते एक ट्रक ट्रैफिक सिग्नल पोल से टकरा, बड़ा हादसा होने से टला
जालंधर(विशाल) आज सुबह फुटबॉल चौक पर कार को बचाते बचाते एक ट्रक ट्रैफिक सिग्नल पोल से टकरा गया। हादसे के वक्त कोई भी आसपास नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रक चालक को गंभीर चोट नहीं आई, पर ट्रैफिक सिग्नल पोल टूट गया, जिसके बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी, बाद में पुलिस डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। इस दौरान थोड़ा जाम भी लगा लेकिन पुलिस ने उसे जल्द नियंत्रण कर लिया।

Post a Comment