Header Ads

एजेंट ''दमनदीप सिंह कालरा'' की मुश्किलें बड़ी, पीसीएस महिला अधिकारी के बारे में जाति सूचक बोलने के खिलाफ श्री गुरु रविदास धर्म प्रचार सभा और श्री गुरु रविदास सेवा दल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से डीसीपी को शिकायत

श्री गुरु रविदास धर्म प्रचार सभा और श्री गुरु रविदास सेवादल वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख प्रिंस कुंडल का कहना है कि उन्होंने ऑडियो क्लिप मिला है, जिसमें दमनदीप सिंह कालरा नाम का एक शख्स जो आरटीओ के पुराने नंबर का खुद को सम्राट बताता है। वह एक व्यक्ति को बता रहा है कि वह अपनी इच्छानुसार पंजीकरण प्रमाणपत्र एक दिन में प्राप्त कर सकता है पर विंटेज नंबर के कारन थोड़ा समय लगेगा और कहता सुनाई दे रहा है कि उसने आरटीए से बात की थी और उसने इसके लिए इंतजार करने को कहा, और आरटीए के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जो ऑडिट में स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है। संस्था के प्रधान प्रिंस कुंडल का कहना है कि महिला पीसीएस अधिकारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है, ऐसे एजेंट को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए, संस्था के सदस्यों ने जालंधर के डीसीपी बलकार सिंह को मांग पत्र सौंपा, और कहा उक्त व्यक्ति के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के अनुसार जाति सूचक शब्द बोलने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए


कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.