एम.डी.एस.डी.सी स्कूल कपूरथला में कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजीव वालिया के दवारा किया गया स्पोर्ट्स एकादमी का गठन
कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजीव वालिया जी ने आज एम.डी.एस.डी.सी स्कूल कपूरथला में कपूरथला स्पोर्ट्स एकादमी का गठन किया इस एकादमी में वुशू कराटे, स्पीड बॉल, स्केटिंग आदि गेमें सिखाई जाएंगी, जिसके लिए उत्कृष्ट कोचों को चयनित किया गया है यह सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ि खिलाड़ी रह चुके हैं वे अपनी प्रतिमा एवं अपने अनुभव के आधार पर सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे इस अवसर पर स्कूल के प्रदेशाध्यक्ष की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि उनके द्वारा उठाए गए इस कदम से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी प्राप्त होंगे जोकि प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव वालिया जी ने स्कूल के प्रबंधकीय कमेटी एवं प्रधानाचार्य का धन्यवाद किया तथा उन्होंने कहा कि इस एकादमी में ट्रेनिंग के लिए जो स्कूल के बच्चे आएंगे उनको हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी तथा गरीब खिलाड़ियों को खेलों से संबंधित हर प्रकार से सहायता प्रदान की जाएगी इस अवसर पर सचिन अरोड़ा, कांग्रेस स्पोर्ट सेल के जिला अध्यक्ष विजय कुमार, बुशू कोच पांडव राय, प्रदीप सिंह, स्केटिंग कोच पवन कुमार, स्पीड बाल कोच सुखदीप सिंह बाजवा, पारस चोपड़ा, हरदीप सिंह, मक्खन सिंह, श्री धर्मपाल, भजन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन कुमार आदि उपस्थित हुए.

Post a Comment