Header Ads

गुणों से भरपूर है तिल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई फायदे


तिल का इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थों में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिल कई तरह की बीमारियों से भी आपकी रक्षा करता है। तिल के बीज में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। दिल की बीमारियों से लेकर कई बीमारियों तक तिल का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है।तिल के बीज में सेसमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। तिल के नियमित सेवन से पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, फेफड़ों के कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

तनाव कम करने में मददगार

तिल में मौजूद पोषक तत्व तनाव को कम करते हैं। इसके सेवन से डिप्रेशन की समस्या कम होती है।

दिल दिमाग

तिल के बीज में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे तत्व होते हैं। ये हृदय की मांसपेशियों के सक्रिय कार्य में सहायक होते हैं।

हड्डियों के लिए

तिल में मौजूद आहार प्रोटीन और अमीनो एसिड हड्डियों को मजबूत रखता है।

त्वचा

तिल के तेल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा को पोषण मिलेगा और आपकी त्वचा भी स्वस्थ रहेगी।

पीरियड्स को नियमित करें

1 चम्मच तिल को रात भर पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें और सुबह इसे गुड़ के साथ खाएं। इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.