आम आदमी पार्टी के ताहिर हुसैन पर दिल्ली में हिंसा भड़काने का आरोप एफआईआर दर्ज, फैक्ट्री-घर सील, पुलिस कर सकती है गिरफ्तारी: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
पार्षद ताहिर हुसैन पर दिल्ली के करावल नगर में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है। इस आरोप के बाद, ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हुसैन के खिलाफ दयालपुर पुलिस स्टेशन में धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षद ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया है। ताहिर पर अपने घर का इस्तेमाल करके उपद्रवियों द्वारा हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। जब दबाव बढ़ा, तो पार्टी ने कार्रवाई की और पुलिस ने अंकित शर्मा की हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज की। सवाल यह है कि क्या पुलिस ताहिर हुसैन को भी गिरफ्तार करेगी।

Post a Comment