खड़े ट्रक से बाइक सवार छात्र टकराए, छात्र गंभीर रूप से घायल
जालंधर(विशाल), जानकारी के अनुसार, साईं दास स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र पटेल चौक के पास खड़े एक ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। वह स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। जब वह पटेल चौक के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, संतुलन बिगड़ने के कारण मोटर साईकल ट्रक के निचे घुस गया पुलिस स्टेशन नंबर 2 की पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Post a Comment