एसएसपी नवजोत सिंह महल ने 3 इंस्पेक्टर और 42 सब-इंस्पेक्टरों को स्टार लगाए
जालंधर(विशाल) 3 इंस्पेक्टर और 42 सब-इंस्पेक्टरों को जालंधर के एसएसपी नवजोत सिंह महल ने स्टार दिए। एसएसपी नवजोत सिंह महल ने इस खुशी के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस स्टेशनों में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। सभी युवा जो नशे में हैं, उन युवाओं को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाएं ताकि युवा इस नशे की चपेट से बाहर निकले और समाज से जुड़े लोगों को न्याय मिले। इस अवसर पर एसपी रविंदर पाल सिंह संधू, एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, एएसपी अंकुर गुप्ता, एसपी रंजीत सिंह, डीएसपी दविंदर अत्तारी, डीएसपी मक्खन सिंह, डीएसपी कुलविंदर सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment