पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में छात्रों ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
जालंधर(विशाल) पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का मामला एक बार फिर गर्म हो रहा है। छात्रवृत्ति जारी नहीं करने को लेकर बुधवार को छात्रों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। छात्रों ने कहा है कि सरकार ने अभी तक छात्रवृत्ति राशि जारी नहीं की है। इसके कारण कॉलेज प्रबंधन द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। कॉलेज के लोग उन्हें परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं होने के लिए कह रहे हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने डीसी कार्यालय के बाहर यातायात रोक दिया। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। बता दें कि 5 दिन पहले ही एससी छात्रों ने इस मुद्दे पर वर्कशॉप चौक पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। छात्रों ने सरकार से छात्रवृत्ति राशि जल्द जारी करने की मांग की है। डीसी कार्यालय का मुख्य गेट छात्र प्रदर्शनों के कारण बंद कर दिया गया। किसी को भी प्रवेश करने या बाहर आने की अनुमति नहीं थी। प्रदर्शन के दौरान डीसी कार्यालय का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया। किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। यातायात बाधित होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Post a Comment